गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश
शहर के समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में सोमवार की शाम को एसपी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीते जुलाई माह में हुए कांड की समीक्षा की गई। साथ ही एसपी ने महावीरी अखाड़ा को शांति पूर्वक कराने के लिए विशेष रणनीति बनाने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया।