गोपालगंज: मुठभेड़ में जख्मी सारण के बदमाश पर पहले से हत्या के मामले दर्ज, कलेक्ट्रेट में एसपी अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार में एक आभूषण दुकान में लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। जख्मी बदमाश पर पूर्व से हत्या व आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की दोपहर तीन बजे दी।