गोपालगंज: मंगलपुर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल, डायल 112 पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला सोमवार की दोपहर 1:00 बजे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कर दी है। जहां इलाज चल रहा है।