सादुलशहर: जिला कलक्टर का सादुलशहर दौरा, चैक पोस्ट, अस्पताल, स्टेडियम, पीएचईडी, कॉलेज और मंडी समिति का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव गुरूवार को दोपहर 1:00 बजे जिले के सादुलशहर उपखण्ड के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने पंजाब बाॅर्डर स्थित पतली चैक पोस्ट, उप जिला चिकित्सालय, स्टेडियम, जलदाय विभाग, राजकीय महिला विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कृषि उपज मंडी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम स्तरीय जनसुनवाई की