मुरैना नगर: मुरैना: भाजपा नेता के बेटे-भतीजे लखनऊ में फर्जी सिगरेट कांड में पकड़े गए, ₹10 लाख का माल जब्त
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में क्राइम ब्रांच पुलिस और पारा थाना पुलिस ने मुरैना के दो युवकों शादाब अली और शोएब अली को नकली सिगरेट सप्लाई करते गिरफ्तार किया।इनके पास से करीब 10 लाख रुपये की 4000 डिब्बी सिगरेट बरामद हुई।दोनों मुरैना के एक भाजपा नेता के बेटे और भतीजे बताए जा रहे हैं।आरोपी दिल्ली से माल लाकर यूपी-बिहार में सप्लाई करते थे,जिसके फोटो वीडियो वायरल है।