चैनपुर: असम में फंसे चैनपुर के दंपत्ति ने वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षित घर वापसी की अपील की
Chainpur, Gumla | Jul 18, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत छिछवानी पंचायत के चचाली गांव निवासी सिराजुद्दीन लोहरा और उनकी पत्नी बुधनी लोहरा असम में फंस गए हैं। रोजगार की तलाश में कुछ समय पहले दोनों असम गए थे, लेकिन अब वहां की परिस्थितियों और आर्थिक तंगी के कारण वे अपने घर वापस लौटने में असमर्थ हैं। पीड़ित दंपत्ति ने एक वीडियो संदेश जारी कर गुमला जिला प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। वीडियो