बड़ौत: महिला के कान से सोने के कुंडल छीनने के मामले में बिजरौल निवासी एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 3, 2025 बड़ौत थाने पर 30 मई को एक महिला ने सूचना दी कि 2 अज्ञात व्यक्ति उसके कान के कुंडल छीन कर ले गए। थाना पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घटना का खुलासा कर बताया कि 1 आरोपी जितेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र सूबेदार सिंह निवासी गांव बिजरौल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सोने के कुंडल बेचकर प्राप्त रूपयों में से ₹3100 बरामद किए गए।