बड़ौत: अशरफाबाद थल निवासी शराब तस्कर और तुगाना निवासी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया गया, थाना छपरौली पर हुई शांति समिति की बैठक
Baraut, Bagpat | Jun 2, 2025 थाना प्रभारी छपरौली ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की तथा सभी से आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। छपरौली पुलिस ने वारंटी आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। रमाला पुलिस ने अशरफाबाद थल निवासी शराब तस्करी के आरोपी रिजवान को 16 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।