Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews
mukeshkumargoldy01
ग्राम पंचायत बैली में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प #cmohp #dcchamba #spkhp #chamba #dalhousie #bhatiyat #saluni #tisaa #bharmour #pangi
Chamba, Chamba
| Jun 27, 2026
#cmohp
#dcchamba
#spkhp
#chamba
#dalhousie
#bhatiyat
#saluni
#tisaa
#bharmour
#pangi
MORE NEWS
शिमला में CM सुक्खू ने जनता की समस्याओं को सुना #viralpost
Chamba, Chamba | Aug 6, 2026
मणिमहेश यात्रा 2026 अपडेट: यात्रा मार्ग पर तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मणिमहेश यात्रा 2026 की तैयारियां तेज! उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने हड़सर से पवित्र डल झील तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कई अहम निर्देश। इस बार यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक और तंबाकू उत्पादों पर रहेगी सख्त रोक। #ManimaheshYatra2026 #Manimahesh #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #MukeshRepswal #TravelUpdate #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 6, 2026
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, बिना पंजीकरण यात्रा नहीं सुरेंद्र ठाकुर भरमौर, 5 अगस्त श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को हड़सर से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सुरक्षा, ठहराव स्थल, शौचालय, सफाई व्यवस्था और कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाई जा सके और मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व जैव विविधता सुरक्षित रहे। इसके अलावा उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क की मरम्मत तथा सुंदरासी से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट के सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, एसडीएम अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। https://we.tl/t-KjfYLnfZLaBzD18z #ManimaheshYatra2026 #Manimahesh #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #MukeshRepaswal #Pilgrimage #EnvironmentProtection #PlasticFree #TravelUpdate #ChambaNews #HimachalNews #BreakingNews #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 5, 2026
बनीखेत में बड़ा हादसा टला: बजरी से लदे टिप्पर का टायर फटा, खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर सुरेंद्र ठाकुर चंबा 05 अगस्त 2026 बनीखेत: चंबा जिले के बनीखेत में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-154ए पर बजरी से लदे एक टिप्पर का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से जा टकराया। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर एनएच-154ए से गुजर रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टिप्पर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय स्कूटी के पास कोई व्यक्ति खड़ा होता या सड़क से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्कूटी मालिक और टिप्पर चालक के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। इसी कारण पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों की नियमित फिटनेस जांच, टायरों की स्थिति और ओवरलोडिंग की निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि वाहन के ओवरलोड होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #Chamba #Banikhet #NH154A #RoadAccident #Tipper #ScootyAccident #HimachalPradesh #ChambaNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #HeavyVehicle #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #TrendingNews #SafetyFirst #BanikhetNews #ChambaUpdates #HimachalBreaking
Chamba, Chamba | Aug 5, 2026
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान की कुछ तस्वीर
Chamba, Chamba | Aug 5, 2026