बिंद: प्रगति यात्रा पर बिंद पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, प्लस टू आवासीय कस्तूरबा विद्यालय का उद्घाटन किया
Bind, Nalanda | Feb 20, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे प्रगति यात्रा पर बिंद प्रखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्लस टू हाइस्कूल के मैदान में लैंड किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नव निर्मित प्लस टू कस्तूरबा सह आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किए और विद्यालय में मनरेगा फंड से बने खेल मैदान का निरीक्षण किए।