टोहाना: धान खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मंडी गेट पर लगाया ताला, बातचीत के बाद प्रक्रिया शुरू
टोहाना में सरकारी धान खरीद शुरू न होने से किसानों ने अतिरिक्त अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़कर विरोध किया। मंडी बोर्ड सचिव और खरीद एजेंसी के मैनेजर के बीच बातचीत के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू हुई। किसानों ने नमी के मानक और खरीद में तेजी की मांग रखी है।