गोहपारु: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बरहा गांव में शिविर लगाकर किसानों को फसलों की जानकारी दी गई
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारु अंतर्गत बरहा गांव में गुरुवार को लगभग 4:00 बजे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाकर किसानों को फसलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है,किसानों को बताया गया कि फसलों में किन परिस्थितियों में कीटनाशक का उपयोग करना है,इसके अलावा अन्य भी जानकारी किसानों को दी गई है।