गोहपारु: बरकोडा गांव निवासी महिला ने जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 2:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी मुन्नीबाई ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी कमलेश साहू एवं रोहित साहू के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।