गोहपारु: बरकोडा गांव: ज़मीनी विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़े, महिला घायल
शहडोल ज़िले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकोड़ा में सोमवार को लगभग 2 बजे ज़मीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि देवर ने अपनी भाभी पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,घटना की सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची है।