गोहपारु: बरेली गांव में कृषि विभाग ने शिविर लगाकर किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारु अंतर्गत बरेली गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को लगभग 3:15 बजे कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और किसानों को शिविर लगाकर फसलों से संबंधित जानकारी दी है,उन्होंने बताया है कि फसलों में कब कीटनाशक डालना है,और फसल की उन्नति के लिए अनेकों प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई है।