हज़ारीबाग: रोशनी से जगमगाया हजारीबाग शहर, भव्य पंडाल और विशिष्ट सजावट बनी आकर्षण का केंद्र!
रोशनी से जगमगाया हजारीबाग शहर, भव्य पंडाल और विशिष्ट सजावट बनी आकर्षण का केंद्र! दुर्गा पूजा के अवसर पर हजारीबाग में उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य कलाकारी और भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।