विदिशा: ग्राम बाबलिया मे डीपी के बाहर लगी जाली में उतरे करंट की चपेट में आने से 65 साल के बुजुर्ग की मौत,कराया पीएम
ग्राम बावलिया के खेत के पास लगी डीपी मे उतरे करंट की चपेट मे आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला रायसेन जिले के ग्राम बावलिया का है। यहां निवासी भाव सिंह कुशवाह सोमवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ गाय डीपी की ओर जा रहे थे। उन्हे वहां से हटाने के प्रयास में भाव सिंह डीपी के बाहर लगी जाली से करंट लग गया।