सासनी: ईट उठाते समय एक महिला के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
Sasni, Hathras | Aug 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।