पलिया: संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने दो अवैध चाकू बरामद कर दो आरोपियों को संपूर्णा नगर कस्बे से किया गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने आज दो आरोपियों को संपूर्णा नगर कस्बे से गिरफ्तार किया है। संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों करिया पुत्र कुंजीलाल व सुखविंदर पुत्र छोटे निवासी गांव भीरा के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया है।