बैतूल नगर: चिलौर के पास युवक के हाथ में फटा देसी बम, हाथ के चिथड़े उड़े, चेहरा झुलसा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर... मछली पकड़ने के लिए देसी बम का इस्तेमाल करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार शाम 6 बजे चिल्लोर गांव के पास हुए जोरदार धमाके में युवक का एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसका चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी गंभीर रूप से झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। गुरवा निवासी 45 वर्षीय नानकराम पित