गिरियक: गिरियक थाना क्षेत्र के साहपुर में तेज रफ्तार ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा
Giriak, Nalanda | May 20, 2026 नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर के पास बुधवार की अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक और खलासी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही गिरियक थाना पुलिस