बदायूं: पुरानी रंजिश के चलते खिरिया बाकरपुर गांव के पति-पत्नी ने 5 लोगों पर मारपीट कर ई-रिक्शा व रुपए छीनने का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jan 10, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर गांव के रहने वाले ओमवीर पुत्र कमर सिंह ने बुधवार को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने जा रहा था कि तभी बुर्रा फरीदपुर गांव के पास पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और ई रिक्शा तथा ₹2000 उनसे छीन लिए। उन्होंने बताया उनकी उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने उझानी कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।