बदायूं: शेखूपुरा में मामूली कहासुनी होने पर गांव के ही लोगों ने 4 जनों को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jan 10, 2024 जरीफनगर थाना क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में मामूली कहासुनी होने पर गांव के ही लोगों ने चार लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल किया। घायलों के परिजनों ने जरीफनगर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल कैलासो पत्नी भीमसेन, ज्योति पुत्री धर्मपाल, विजेंद्र पुत्र ओमपाल, मोरकली पुत्री ओमपाल घायल हैं।