छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा में नाबालिग छात्रा ने चार मंजिला इमारत से कूदकर जान दी
छिंदवाड़ा में नाबालिग छात्रा ने चार मंजिला इमारत से कूदकर दी जान छिंदवाड़ा शहर के बरारीपुरा क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार को एक नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी के मकान की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा चार मंजिला इमारत से कूदी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।