रघुराजनगर नगरी: सिविल अस्पताल उंचेहरा में शराब पीने से मना करने पर मरीज ने कट्टे से किया फायर, फरार, पुलिस तलाश में जुटी
सतना जिले के शिविल अस्पताल उचेहरा में शुक्रवार की देर रात भर्ती मरीज द्वारा कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। आरोपी कमजोरी की वजह से वार्ड में भर्ती था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।बताया गया है कि मरीज अस्पताल में भर्ती था जो पलंग में बैठ शराब पी रहा था।ड्यूटी डॉक्टर ने ऐसा करने से मना किया तो फायर कर हुआ फरार।