भिंड नगर: भिंड में बदला मौसम, अचानक तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, कई इलाकों में जलभराव
भिण्ड शहर में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे और दिनभर घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इसी बीच गुरुवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि पहली ही बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।