बदनावर: बदनावर में सड़क दुर्घटना, एक की मौत और तीन घायल
Badnawar, Dhar | Mar 3, 2026 बदनावर-मुलथान रोड पर ग्राम भुवानीखेड़ा के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान मुलथान निवासी राधेश्याम पिता गणपत डामर (35) के रूप में हुई है। वह मुलथान से बदनावर की ओर आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।