चाइबासा शहर एवं मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध मंगलवार को देर रात छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में सदर थाना एवं मुफसिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मधु बाजार संध्या गुदड़ी , एसपीजी मिशन मैदान, बस स्टैंड, मंगला हाट, गुट्टूसाई , महुलसाईं, ताम्बो आदि स्थानों पर छापामारी की।