पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 11 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर व फायरिंग मामले में 11 साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरशद निवासी नांगल को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धीमीरी रोड पर पीछा कर दबोचा गया। उसके खिलाफ हत्या, फायरिंग सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।