गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने सेमरा गांव से एक नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने रविवार को लगभग 5:40 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने सेमरा गांव से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है,पुलिस ने बताया है की नाबालिग बालिका बिना बताए घर से चली गई थी परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग बालिका की पताशाजी में जुटी और पुलिस ने बालिका को सेमरा गांव से दस्तयाब किया है।