गोहपारु: ईद-उल-अज़हा पर्व पर खाम्हा गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की नमाज़
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खाम्हा गांव में शनिवार को लगभग 9:00 बजे ईद उल अजहा पर्व को लेकर नमाज अदा की गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर खाम्हा गांव में गोहपारू पुलिस की ड्यूटी लगाई गई जहां सुरक्षा को लेकर गोहपारू पुलिस खाम्हा गांव में मौजूद रही है।