डौण्डीलोहारा: दो दिन की बारिश से बदले हालात, खेतों से नालों तक लौटी रौनक
बुधवार और गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश ने डौंडीलोहारा विकासखंड के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। दो दिनों की मूसलाधार बारिश से खेत लबालब भर गए हैं, जिससे धान की बुवाई और जुताई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। अब गांव-गांव के खेतों में ट्रैक्टर उतर चुके हैं और किसान पूरे उत्साह के साथ खेती में जुट गए हैं।