धरियावद की ग्राम पंचायत मुंगाना के काली छप्पर में एक कच्चा केलुपोष मकान अचानक ढह गया। घनी मत यह रहे की कोई जनहानि नहीं हुई परिवार ने बताया कि हमें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। मकान ढहने से हम बेघर हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वही मांग की है कि तत्काल सर्वे कराकर हमें राहत राशि प्रदान की जाए जिससे हमारा जीवन यापन हो सके।