रफीगंज: रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केक काटकर मनाया गया डॉक्टर डे
रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर डे के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. महिमा सिंह एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने सामूहिक रूप से केक काटकर डॉक्टर डे मनाया। बुधवार संध्या 5 बजे डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर डे मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।