टिकारी: सिमुआरा मध्य विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर टिकारी अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव, SDM ने सुनी समस्या
Tikari, Gaya | Jul 28, 2026 सिमुआरा मध्य विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर टिकारी अनुमंडल कार्यालय का मंगलवार दोपहर घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की व अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विद्यालय में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव SDM के समक्ष रखा और इसके सुधार की अपील की।