धरहरा: आम-चूड़ा खाने के बाद वृद्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप,पुत्रवधू पर संदेह, पारिवारिक विवाद के बीच
धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में एक वृद्ध के आम-चूड़ा खाने के बाद अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ जाने का मामला सामने आया है। बीमार वृद्ध की पहचान 66 वर्षीय सामंत कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर