सदर: 3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, कोर्ट की फाइलें गायब करने का आरोप
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2026 वाराणसी में थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 3 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राजराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर न्यायालय की महत्वपूर्ण पत्रावलियों को गायब करने का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, राजराम पूर्व में न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था और 2023 में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।