SHAMLI DESK : शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या
शामली में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 3 से 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और अंकित के बाहर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमलावरों ने करीब 18 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 5 गोलियां अंकित के सिर और पेट में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अंकित बालियान अपने चर्चित गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” के बाद सुर्खियों में आए थे। वह शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।
हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया
Baghpat, Bagpat | Aug 26, 2026