भूपालसागर: आकोला क्षेत्र के लालावास में बिजली विभाग की लापरवाही से करंट दौड़ते पोल से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
हेमंत कुमार खटीक ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि लालावास गांव में 11 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई घटना में पशुपालक मुकेश कुमार रावत को आर्थिक नुकसान हुआ है ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी के बाद से बिजली के तार नीचे झूल रहे थे लेकिन विभाग ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जिससे यह हादसा हो गया ।