चरपोखरी: चरपोखरी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में चरपोखरी की टीम ने दाउदनगर को 1-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
चरपोखरी में आयोजित सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के आखिरी मुकाबले में चरपोखरी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दाउदनगर टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला और दर्शकों की भारी भीड़ ने हर पल का जमकर लुत्फ उठाया।