मंडला: गाजीपुर गुरुकुल में योग शिक्षकों ने कराया योग अभ्यास, जिलेभर में नियमित योग अभ्यास जारी
Mandla, Mandla | Jun 19, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। योग दिवस के पूर्व विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 10 बजे गाजीपुर गुरुकुल में योग अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक सुनील बाली एवं राकेश गुप्ता ने योग अभ्यास कराया।