कोल: ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में कंपनी बाग पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से हुई भिड़ंत, SHO ने डंडे से किया हमला
Koil, Aligarh | Apr 4, 2026 कंपनी बाग पर ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान थाना अध्यक्ष राजवीर परमार ने एक ऑटो चालक को पकड़ लिया और डंडे से पिटाई कर दी। शहर में बन रहे ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में शनिवार को ऑटो चालक कंपनी बाग चौराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।