चरपोखरी: चरपोखरी के ठकुरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने के उद्देश्य से मंगलवार को चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शाम 4:00 करीब दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 149 मामले प्राप्त हुए। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे।