नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1 मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 630 ग्राम अवैध हीरोइन और एक बाइक बरामद
थाना मसौली पुलिस ने शनिवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त शाने हुसैन पुत्र मो0 इमरान निवासी ग्राम सआदतगंज थाना मसौली को त्रिलोकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 630 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद व एक मोटरसाइकल UP 41 BM 9264 बरामद कर थाना मसौली पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।