पलिया: वन विभाग के डर से पानी में कूदा युवक 6 दिन से लापता, परिजन लगातार दुधवा मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छह दिन पूर्व 'धरती के फूल' बीनने गए तीन युवकों में से एक, सूरज, वन विभाग की टीम के डर से बहते पानी में कूदने के बाद से लगातार लापता है। छह दिन बीत जाने के बावजूद सूरज का कोई सुराग न मिलने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण रोज दुधवा मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।