मंडला: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर महिष्मति घाट में चित्रकला प्रतियोगिता, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान
Mandla, Mandla | Jun 27, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शनिवार दो बजे मां नर्मदा के तट पर नर्मदा की स्वच्छता, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास से जुड़े विचारों को अभिव्यक्त किया।