कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, 8 किन्नर गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता की शिकायत के बाद RPF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एंड की ओर गश्त कर रहे RPF जवानों को यात्रियों से अभद्रता किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची RPF टीम ने आधा दर्जन से अधिक किन्नरों को पकड़कर RPF थाने लाया।
सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता और अनुचित व्यवहार की शिकायतों को लेकर RPF लगातार किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
RT News Hindi | कानपुर
Haidergarh, Barabanki | Sep 11, 2026