छतरपुर नगर: भाजपा नेता रवि राजा पर महिला ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया, पीड़िता सिविल लाइन थाने पहुंची
छतरपुर के सागर रोड क्षेत्र में एक महिला ने भाजपा नेता रवि राजा और उनके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देने का सोमवार की सुबह करीब 10 बजे आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शनिवार की रात में आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर एक युवक के साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा है।