#विश्व #प्रसिद्ध #श्रावणी #मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को डीआईजी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, कांवरिया पथ, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु या कांवरिया को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीआईजी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। ऐसे में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिले। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। मौके पर बाबा मंदिर थाना प्रभारी एवं दर्जन पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे