महसी: महराजगंज के पास नहर में सड़ रहे 8-10 गोवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने हटवाकर दफनाए, लोगों में आक्रोश
महसी क्षेत्र के महराजगंज के पास नहर में पिछले कई दिनों से 8 से 10 गोवंशों के शव पड़े होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ था। मामला सामने आने के बाद सीओ महसी पवन कुमार और बीडीओ महसी प्रतीक कुमार प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में शवों को हटाकर दफनाने का कार्य कराया गया। बीडीओ ने कहा होगी जांच।